जवा: रीवा में जनसुनवाई में आवेदन दिया गया, आंवटित शासकीय भूमि खसरा नं. 9/1 को पूर्व की भांति कम्प्यूटरीकृत दर्ज कराने की मांग
जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम सोहावल खुर्द निवासी संगमलाल आदिवासी सहित कई गरीब आदिवासियों ने आज दिनांक 1 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे जनसुनवाई रीवा में आवेदन देकर वर्ष 2001-02 में आवंटित शासकीय भूमि खसरा नंबर 9/1 के रकबा 3.06 एकड़ को पूर्व की भांति कंप्यूटरीकृत राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने की मांग की है।