जवा: गांधी चबूतरा जवा में व्यापार मंडल द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती
गांधी चबूतरा जवा में व्यापार मंडल जवा के द्वारा आज दिनांक 2 अक्टूबर को सुवह 2 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। जहा पर सबसे पहले व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, व्यापार मंडल जवा के संरक्षक मोतीलाल सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों और व्यापारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।