जवा: कछिगवा निवासी महिला ने पति से प्रताड़ित होकर की आत्महत्या, छतुरिया तालाब में मिला शव
जवा तहसील के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत कछिगवा ओझापूर्वा में कल दिनांक 2 अक्टूबर को रेनू वर्मा पति अविनीश वर्मा उम्र 20 वर्ष का छतुरिया तालाब में दोपहर 1 बजे पानी तैरता शव मिला जिसकी सूचना पर अतरैला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर शव का पंचनामा कर पीएम हेतु समदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेजा गया जिसका आज दिनांक को पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।