बीकानेर: जामसर थाने में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का मामला हुआ दर्ज
दवा लेने घर से निकली युवती को रास्ते में कोल्डड्रिंक्स में नशा देकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जामसर पुलिस थाने के एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब एक माह पहले वह दिन में घर से दवा लेने के लिए अपने गांव से जामसर की ओर जा रही थी।