लखनऊ-
राजधानी में कांग्रेस के NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झड़प,
भाजपा सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव।
पेपर लीक मुद्दे पर जनभवन घेराव करने निकले NSUI कार्यकर्ता। कांग्रेस कार्यालय के बाहर 4 लेयर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोका कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पैदल मार्च। बैरिकेडिंग पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, पुलिस से हुई तीखी नोकझोक धक्का- मुक्की। प्रदर्शन के दौरान एक NSUI कार्यकर्ता बेहोश, साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन। जनभवन कूच के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। झड़प के बाद अधिकांश NSUI कार्यकर्ताओं को बसों से इको गार्डन भेजा गया। पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, राजधानी में कई घंटों तक हंगामा।
Sagar, Sagar | Jun 15, 2026