गुना: बोरखेड़ा चक और बरखेड़ी गांव में तस्करों का कारनामा, नाले की खुदाई में मिली अवैध शराब
गुना जिले में अवैध शराब कारोबार को रोकने आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी है। 3 मई को कलेक्टर और संभाग आयुक्त के निर्देशन में बोरखेड़ा चक और बेरखेड़ी में बड़ी कार्रवाई हुई। नाले किनारे जमीन में कैनो को गाड़ कर रखा लहान और पानी पाउच में कच्ची शराब मिली। पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज कर 300 लीटर लहन नष्ट कर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की है।