जहानाबाद: बारिश में जहानाबाद सदर अस्पताल की खुली पोल, इमरजेंसी वार्ड की छत से टपका पानी
जहानाबाद सदर अस्पताल में जोरदार बारिश के बाद फैब्रिकेटेड इमरजेंसी वार्ड की हालत उजागर हो गई। छत से पानी टपककर डॉक्टर के चेंबर और अन्य हिस्सों में भरने लगा। देखते ही देखते पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।