उरई: प्राइवेट बस चालक ने जालौन नगर में एक वृद्ध को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत व मेडिकल कॉलेज में कराया गया पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 9, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक वृद्ध के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध मंडी से अपने घर की तरफ जा रहे थे और रोड के किनारे खड़े थे कि तभी पीछे से आ रहे प्राइवेट बस चालक ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।