उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र में हल्द्वानी की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात व निकाला गया फ्लैग मार्च
Orai, Jalaun | Feb 9, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र में हल्द्वानी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया, वहीं जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया और लोगों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया गया। सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने शहर में पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।