बिछिया: अहमदपुर पंचायत के झारिया मोहल्ले में हैंडपंप खराब, हटवारा झारिया मोहल्ले में एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद
बिछिया विकासखंड के अंतर्गत अहमदपुर ग्राम पंचायत के झारिया मोहल्ले से पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्या सामने आई है। यहां हैंडपंप की हालत खराब नजर आ रही है,वहीं हटवारा झारिया मोहल्ले में पिछले लगभग एक सप्ताह से नल-जल योजना के तहत पानी की सप्लाई बंद है।आज 25 अक्टूबर रविवार,रात 8 बजे पब्लिक ऐप को मिली तस्वीर में झारिया मोहल्ले हैंडपंप की स्थिति देखी जा सकती है l