कोतवाली थाना छेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने एक दुकान दार के साथ मार पीट की है,पीड़ित दुकान दार राजू सरकार ने बताया कि दो बुलेट में सवार आधा दर्जन युवक आए जो नशे की हालत में थे जिन्होंने पहले बाइक में कुछ रिपेयर करने को कहा इस पर दुकान दार ने बाइक रिपेयर करने से इंकार किया तो आरोपी भड़क उठे और मार पीट करने लगे।