सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशों के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के संदिग्ध चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। साथ ही दोपहिया वाहनों में तेज आवाज वाले अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों और नियमों को ताक पर रखकर तीन सवारी बैठाने वाले चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत सख्त चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों का चालान करने के साथ ही उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, नशे में वाहन न चलाएं और ओवरलोडिंग न करें। नियमों का पालन करने से ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
इस दौरान यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Basti, Basti | Jul 19, 2026