छठ पर्व को लेकर शिवहर में ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक
शिवहर : छठ पर्व को लेकर शिवहर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार 13 से 15 नवंबर तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक तथा 16 नवंबर को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।
इस दौरान जीरोमाइल, राजस्थान चौक, पिपराही, रजिस्ट्री चौक और अन्य प्रमुख मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। कई रूटों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया है। वहीं, छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पिपराही पोखर, देवकुली धाम और सरसौला मठ के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
Sheohar, Sheohar | Nov 13, 2026