सिंगरौली: जिला अस्पताल में चिकित्सकों पर इलाज के लिए पैसे मांगने का आरोप, पीड़ितों ने पैसे वापस करने की मांग की
सिंगरौली जिला अस्पताल में बांड पर पदस्थ डेंटल चिकित्सक एवं लेबर वार्ड के गायनेकोलॉजिस्ट पर मरीजों के परिजनों से पैसे वसूलने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले ने अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। पीड़ितों के अनुसार, इलाज के नाम पर रामबृज केवट से 25 हजार और लालजीत पंडो से 6 हजार रुपये वसूले गए।