सिंगरौली: 8वीं की छात्रा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया, छात्रावास वार्डन निलंबित, सहायक वार्डन को नोटिस जारी
गोड़बहरा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में शुक्रवार को 8वीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने छात्रावास की वार्डन दीप्ति सिंह को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संस्थान रीवा संभाग ने निलंबित कर दिया है।सहायक वार्डन नीलम शर्मा को जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।