हथुआ: हथुआ विधायक ने बलेसरा में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया, अब सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे
उचकागांव प्रखंड के बलेसरा पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हथुआ विधायक रामसेवक सिंह ने फीता काटकर किया। करीब 1.45 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का उद्देश्य पंचायत स्तरीय सभी सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि अब लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।