हाथरस: अज्ञात कारणों से एक युवक ने फसल में कीड़े मारने वाली कीटनाशक दवा का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नयावास लाड़पुर में एक युवक सोनू पुत्र वीरेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते फसल में कीड़े मारने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कीटनाशक दवा के सेवन से युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।