लालबर्रा: ईंधन संकट: मिरेगांव के पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, किसानों में बढ़ी चिंता
लालबर्रा । क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की बानगी अब साफ तौर पर पेट्रोल पंपों पर देखने को मिलने लगी है। ईंधन की कमी और उसके चलते पंपों पर जुटने वाली भारी भीड़ अब पंप संचालकों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। डीजल की इस भारी किल्लत से सबसे ज्यादा परेशान क्षेत्र का किसान नजर आ रहा है। आधुनिक युग में खेती पूरी तरह से मशीनीकरण पर आधारित हो चुकी है, ऐसे मे