चरपोखरी: मलौर पैक्स चुनाव के लिए मतदान और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, प्रशासन अलर्ट
मलौर पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार को होने वाले मतदान एवं उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे के करीब बताया कि मतदान और मतगणना की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।