सिमडेगा: सिमडेगा में कल असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व शर्मा करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
विधानसभा चुनाव को लेकर कल 12 बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वशर्मा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित चुनावी सभा को करेंगे संबोधित। गुरुवार को 5:00 बजे जिला संगठन प्रभारी बबन गुप्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है।