चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र में बेटे के जन्मदिन के बाद ससुर को घर छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर के गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी अंकित कुमार के बेटे का जन्मदिन था उसके रिश्तेदार भी आए हुए थे वह अपने ससुर को सैदपुर छोड़ने गया था सैदपुर छोड़ने के बाद जैसे उसने बाइक मोड़ी एक अन्य बाइक में उसकी बाइक में टक्कर मार दी।अंकित को अस्पताल मे मृत घोषित कर दिया।