कोरांव: तहसील कोरांव के संपूर्ण समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदर्शन को लेकर खिड़की से ली गई शिकायतें
शनिवार को तहसील कोरांव में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने समाधान दिवस कक्ष के गेट पर बैठकर फरियादियों को अंदर-बाहर जाने से रोका, जिससे कार्यक्रम कुछ समय के लिए बाधित रहा। इस दौरान, कक्ष के अंदर मौजूद अधिकारियों ने बगल की खिड़की खुलवाकर फरियादियों की शिकायतें लीं।