हरदोई: देहात क्षेत्र के पुखरी के एक गोदाम में 651 पेटी की 5765 लीटर अंग्रेजी शराब जेसीबी से नष्ट की गई, 40 लाख की थी शराब
Hardoi, Hardoi | Mar 19, 2024 मंगलवार शाम कोतवाली देहात क्षेत्र के पुखरी के पुखरी के एक गोदाम में 651 पेटी की 5765 लीटर अंग्रेजी शराब जेसीबी से नष्ट की गई। शराब की कीमत 40 लाख थी।आबकारी अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि यह अंग्रेजी शराब वर्ष 2017-18 की है, उन्होंने बताया कि जिस फर्म की यह शराब थी उसने अगले वर्ष बिक्री के लिए विभागीय कार्यवाई के अंतर्गत रोल ओवर की प्रक्रिया नहीं पूर्ण की गई।