हरदोई: गायब पुलिस आरक्षी के पिता ने एसपी ऑफिस पहुंच कर लगाए संगीन इल्जाम, बेटे को खोजे जाने की मांग
Hardoi, Hardoi | Mar 19, 2024 संभल जनपद के थाना बहजोई इलाके से आए ज्ञान प्रकाश ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है। ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा राहुल गौतम डायल 112 में तैनात है। पिछले कई दिनों से वह गायब चल रहा है, जिसकी सूचना उनको मिली तो वह यहां पर आए हैं। उन्होंने बताया की विभाग के ही एक दरोगा और सिपाही उनके बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे।