हरदोई: हरियावां में आवासीय योजना में फर्जीवाड़े का आरोपी प्रधानपति सात साल बाद गिरफ्तार, मेडिकल के बाद भेजा गया जेल
Hardoi, Hardoi | Mar 19, 2024 प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2017 में अपात्रों और मृतकों के नाम आवास आवंटित कर धन निकाल लेने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन ग्राम प्रधान शरीफ सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। मौजूदा समय में शरीफ की पत्नी शबाना सिद्दीकी ग्राम प्रधान हैं। हरियावां पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है।