हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सीएम डैशबोर्ड की बैठक, डीएम ने कहा ख़राब रैकिंग में सुधार के लिए गंभीरता से करें विशेष प्रयास
Hardoi, Hardoi | Mar 19, 2024 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में खराब प्रगति वाले विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि चालू फ्लैगशिप स्कीमों की प्रगति को बरकरार रखें और ख़राब रैकिंग में सुधार के लिए गंभीरता से विशेष प्रयास करें। बिजली विभाग को निर्देश दिया कि खुले तारों को ठीक कराया जाये।