सरीला: जलालपुर थाना पुलिस ने लोधीपुरा मार्ग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा मार्ग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।