Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

15 अगस्त की छुट्टी मनाने हरिद्वार से श्रीनगर पहुंचे दो युवक शनिवार को खिर्सू जाते समय बुघानी रोड पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। मोड़ पर अचानक सामने आई कार से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बाइक ज्यादा नीचे नहीं गई और कुछ ही मीटर नीचे अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर की दो बाइक पर सवार चार युवक हरिद्वार से श्रीनगर घूमने आए थे। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस और रविवार की छुट्टी के चलते वे श्रीनगर से खिर्सू की ओर जा रहे थे। बुघानी रोड पर एक मोड़ के पास अचानक ऊपर की ओर से आ रही कार सामने आ गई। युवकों के अनुसार, कार से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बाइक खाई में कुछ ही मीटर नीचे गिरने के कारण युवक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवकों ने स्वयं खाई से बाइक को बाहर निकाला। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। गहरी खाई के मुहाने पर हुआ हादसा, टला बड़ा खतरा - बुघानी रोड पर जिस स्थान पर बाइक गिरी, वहां नीचे गहरी खाई है। हालांकि बाइक ज्यादा नीचे नहीं गई, वरना हादसा गंभीर रूप ले सकता था। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवकों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की।

Chaubattakhal, Garhwal | Aug 15, 2026