Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मौ*त की पुलिया ध्वस्त! संशय के साए में विकास की गति ।#Lakhisarai #कजरा #river #bridge #bridgeconstruction #स्वजनसमाचार

Surajgarha, Lakhisarai | Mar 28, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय

दिनांक : 25 जून 2026

पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा में आयोजित हुई सखी वार्ता, महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से गुरुवार को पिपरिया प्रखंड अंतर्गत सैदपुरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-23, रविदास टोला, सैदपुरा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या-08 की वार्ड सदस्य श्रीमती मौसम देवी ने की।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा प्रत्येक सप्ताह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाता है।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, महिला हेल्पलाइन संख्या 181, महिला सशक्तिकरण केंद्र, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने महिलाओं को बचत एवं वित्तीय प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित एवं छोटी-छोटी बचत भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का आधार बन सकती है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार एवं कौशल विकास के लिए आरसेटी (RSETI) के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।

लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों से बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य को भी प्रभावित करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम तथा नशा मुक्ति के प्रति सामूहिक शपथ दिलाई गई। अध्यक्षीय संबोधन में वार्ड सदस्य श्रीमती मौसम देवी ने महिलाओं से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका बॉबी कुमारी, ऊषा देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय दिनांक : 25 जून 2026 पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा में आयोजित हुई सखी वार्ता, महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से गुरुवार को पिपरिया प्रखंड अंतर्गत सैदपुरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-23, रविदास टोला, सैदपुरा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या-08 की वार्ड सदस्य श्रीमती मौसम देवी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा प्रत्येक सप्ताह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाता है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, महिला हेल्पलाइन संख्या 181, महिला सशक्तिकरण केंद्र, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने महिलाओं को बचत एवं वित्तीय प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित एवं छोटी-छोटी बचत भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का आधार बन सकती है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार एवं कौशल विकास के लिए आरसेटी (RSETI) के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों से बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम तथा नशा मुक्ति के प्रति सामूहिक शपथ दिलाई गई। अध्यक्षीय संबोधन में वार्ड सदस्य श्रीमती मौसम देवी ने महिलाओं से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका बॉबी कुमारी, ऊषा देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

Lakhisarai, Bihar | Jun 25, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 25.06.2026

आज दिनांक 25 जून 2026 को अध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति-सह-माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में माननीय सांसद श्री राजीव रंजन कुमार (ललन सिंह) सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ मंचासीन आगंतुकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई तथा बैठक का समापन बिहार गीत के साथ किया गया।

बैठक के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया। उन्होंने शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, आवास एवं अन्य विभागों की योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया।
बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत निशुल्क पाठ्यपुस्तक, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मध्यान्ह भोजन, साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही हर घर नल-जल योजना, सात निश्चय योजना एवं पाइप जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई।

माननीय सांसद महोदय ने पेयजल की महत्ता पर जोर देते हुए नल-जल योजना एवं चापाकल मरम्मती कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी हेतु व्हाट्सएप समूह बनाकर कार्य प्रगति साझा करने की सलाह दी।

पंचायती राज विभाग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, सोलर लाइट योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कबीर अंत्येष्टि एवं राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

 मनरेगा अंतर्गत लक्ष्य को 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिले में जॉब कार्ड की उपलब्धि लगभग 92% तथा कृषि यंत्रीकरण में 86% प्रगति की जानकारी दी गई।
बैठक में भूमि उपलब्धता, पंचायत सरकार भवन निर्माण, दाखिल-खारिज एवं म्यूटेशन की लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

माननीय सांसद महोदय ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मिलकर समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करें। उन्होंने जनसेवा की भावना से कार्य करने पर बल दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाने, क्षेत्रीय निरीक्षण बढ़ाने एवं सहयोग शिविरों के माध्यम से लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए चापाकल एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
बैठक का समापन सकारात्मक विचारों एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ।

बैठक में माननीय एमएलसी श्री अजय कुमार, माननीय विधायक सूर्यगढ़ा श्री रामानंद मंडल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 25.06.2026 आज दिनांक 25 जून 2026 को अध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति-सह-माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में माननीय सांसद श्री राजीव रंजन कुमार (ललन सिंह) सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ मंचासीन आगंतुकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई तथा बैठक का समापन बिहार गीत के साथ किया गया। बैठक के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया। उन्होंने शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, आवास एवं अन्य विभागों की योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत निशुल्क पाठ्यपुस्तक, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मध्यान्ह भोजन, साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही हर घर नल-जल योजना, सात निश्चय योजना एवं पाइप जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। माननीय सांसद महोदय ने पेयजल की महत्ता पर जोर देते हुए नल-जल योजना एवं चापाकल मरम्मती कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी हेतु व्हाट्सएप समूह बनाकर कार्य प्रगति साझा करने की सलाह दी। पंचायती राज विभाग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, सोलर लाइट योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कबीर अंत्येष्टि एवं राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। मनरेगा अंतर्गत लक्ष्य को 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिले में जॉब कार्ड की उपलब्धि लगभग 92% तथा कृषि यंत्रीकरण में 86% प्रगति की जानकारी दी गई। बैठक में भूमि उपलब्धता, पंचायत सरकार भवन निर्माण, दाखिल-खारिज एवं म्यूटेशन की लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। माननीय सांसद महोदय ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मिलकर समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करें। उन्होंने जनसेवा की भावना से कार्य करने पर बल दिया। अध्यक्षीय संबोधन में माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाने, क्षेत्रीय निरीक्षण बढ़ाने एवं सहयोग शिविरों के माध्यम से लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए चापाकल एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। बैठक का समापन सकारात्मक विचारों एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ। बैठक में माननीय एमएलसी श्री अजय कुमार, माननीय विधायक सूर्यगढ़ा श्री रामानंद मंडल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 25, 2026

एक ही परिवार के 6 सदस्य मलवे में।एक मौ*त, एक लापता, चार जिंदगी-मौ*त के बीच ! बंगाल में दफन बिहार का संसार 
#बिहार #बंगाल #लखीसराय #मुंगेर #हेमजापुर #पुलिस #Labour

एक ही परिवार के 6 सदस्य मलवे में।एक मौ*त, एक लापता, चार जिंदगी-मौ*त के बीच ! बंगाल में दफन बिहार का संसार #बिहार #बंगाल #लखीसराय #मुंगेर #हेमजापुर #पुलिस #Labour

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 25, 2026

मौ*त की पुलिया ध्वस्त! संशय के साए में विकास की गति ।#Lakhisarai #कजरा #river #bridge #bridgeconstruction #स्वजनसमाचार - Surajgarha News