जींद: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा ऑनलाईन और ऑफलाइन आयोजन
हरियाणा के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जींद की ओर से 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सामान्य और ई-लोक अदालत दोनों माध्यमों से किया जाएगा। ऑनलाइन सुनवाई के लिए वर्चुअल लिंक जारी कर दिए गए हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित सिहाग ने पक्षकारों और अधिवक्ताओं से समय पर जुड़ने का आग्रह किया है।