चौसा: बनारपुर में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण पर जोर
Chausa, Buxar | Jun 8, 2026 चौसा परियोजना के तहत बनारपुर पंचायत के बनारपुर गाँव मे सोमवार को '12:30 बजे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान पर व्यापक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सखी वन स्टॉप सेंटर और जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ विमेन DHEW द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और सरकारी योजनाओं PMMVY, पेंशन, आयुष्मान कार्ड पर चर्चा हुई।