सरदारपुर: क्षेत्र में बेमौसम बारिश थमने के बाद राजगढ़ मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक, उच्चतम भाव ₹5290 प्रति क्विंटल रहा
Sardarpur, Dhar | Oct 30, 2025 राजगढ़ की कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सोयाबीन की कुल 4940 बोरी की आवक हुई हैं। क्षेत्र में बेमोसम बारिश थमने के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान मंडी में उपज लेकर पहुंचे। ऐसे में मंडी में सोयाबीन सहित अन्य उपज की बेहतर आवक हुई। मंडी मे गुरुवार को सोयाबीन का न्यूनतम भाव ₹1375 प्रति क्विंटल तथा उच्चतम भाव ₹5290 प्रति क्विंटल रहा।।