अशोक नगर: अशोकनगर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने शहर में निकाला मशाल जुलूस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जुलूस के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे युवाओं में निराशा और असुरक्षा का माहौल बन रहा है