देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी के बयान न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और गौरव बढ़ाने वाले शीर्ष नेतृत्व का भी अपमान हैं।
उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि उत्तराखंड की देवभूमि ने हमेशा देश को वीर सपूत दिए हैं, और राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अजीत डोभाल जैसी शख्सियतों पर कीचड़ उछालना बेहद निंदनीय है। सीएम धामी ने कहा कि जनता देश के नेताओं और सुरक्षा तंत्र का अपमान करने वाली राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Pushkarsinghdhaami #viralvideo