देहरादून लंबे समय तक स्वास्थ्य खराब रहने के कारण लगभग 3 महीने बाद उत्तराखंड लौटे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राजधानी देहरादून में जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर राज्य की सियासी सरगर्मियों को तेज कर दिया है। देहरादून पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान हरीश रावत ने देहरादून के घंटाघर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Harishrawat #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Sep 22, 2026