प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चनेटी बौद्ध स्तूप 251 दीपों से हुआ जगमग
यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम की ओर से वीरवार देर शाम चनेटी स्थित ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम की ओर से बौद्ध स्तूप पर 251 दीप जलाकर उसे रोशनी से जगमग किया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग की पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद, विशिष्ट अतिथि पार्षद रुचि कम्बोज, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार और कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप पर एक साथ 251 दीप जलाए जाने से पूरा परिसर दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, जनकल्याण और सकारात्मक संकल्प के रूप में मनाने का संदेश दिया। रोजी मलिक आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर चनेटी बौद्ध स्तूप जैसे ऐतिहासिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित करना गौरव और श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।