तिलहर/शाहजहांपुर
====
अबैध अतिक्रमण
पर गरजा बुलडोजर।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण कर खोखानुमा दुकान और ठेले लगाने वालों के खिलाफ एनएचएआई ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।इस दौरान कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई।
नगर के पूर्वी भक्शी तिराहे पर सड़क हादसों को लेकर एनएचएआई के अधिकारी कई बार सड़क के किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने और साइड पटरी पर ठेले लगाकर जीविका चलाने बालों को हटाने के निर्देश दे चुके थे। एनएचएआई के नियंत्रण कक्ष अधिकारी इंद्रेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते तीन दिनों से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार दोपहर को अचानक एनएचएआई की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अभियान के दौरान कई बार दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों से नोंकझोंक की।
कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया और कड़ी हिदायत दी कि दोबारा अतिक्रमण न करें।