तिलहर/शाहजहांपुर
====
हंगामें के बीच बोर्ड
बैठक हुई संपन्न।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
नगर पालिका सभासदों के भारी हंगामें और नोंकझों के बीच 45 करोड़ 26 लाख रुपए के कार्यों का बजट पास हुआ।चेयरपर्सन पर सभासद ने लगाया भेदभाव करने का आरोप।बोर्ड बैठक के दौरान अधिकांश सभासदों ने चुप्पी साधकर हर प्रस्ताव को दी मूक सहमति।
लाखों तनख्वाह दिए जाने के बावजूद कर्मचारी सामने न लाने पर जताई नाराजगी।
बैठक शुरू होते ही सभासद सत्येंद्र सिंह ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरपर्सन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 2024 से अब तक कई बार जन सूचना मांगी जिसका जवाब नहीं दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साबित होता है कि गोलमाल किया गया है।
उन्होंने तल्ख लहजे में आरोप लगाया कि पचासों लाख रुपए का घोटाला किया गया है जिसके चलते उन्हें जनसूचना का जवाब नहीं दिया जा रहा है।15 कर्मचारी चेयरपर्सन के आवास पर काम करते हैं उनमें से कोई भी क्षेत्र में काम नहीं करता है यह जनता के पैसे की फिजूल खर्ची है।
सत्येंद्र सिंह ने चेयरपर्सन के ऊपर बोर्ड बैठक के लिए सभासदों के घर बीती रात्रि में जाकर चाय पीकर उन्हें मनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि रास्ते में उनका भी घर है लेकिन वह सच्चाई की आवाज उठाते हैं इसलिए उनके साथ भेदभाव किया गया।
सभासद दिलीप सक्सेना ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से विकास के नाम पर भारी गड़बड़ी की जा रही है जिसकी जांच होकर दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
बोर्ड बैठक में हंगामा और शोर शराबी के बीच गांधी पार्क में दुकान ना बने।कादरी मस्जिद के सामने पार्क का निर्माण।ग्राम बंधा रोड पर गौशाला निर्माण।संपूर्ण नाला सफाई आदि प्रस्ताव पास हो गए।
बोर्ड बैठक के दौरान सभासद अभिषेक सिंह सानू हुसैन,आसिफ खान,संदीप रस्तोगी,राखी गुप्ता,कयूम खान,नामित सभासद आशीष शर्मा,सविता रानी,पवन कुमार सहित नगर पालिका कर्मचारी अयूब हुसैन,इस्लाम अंसारी,कमलदीप,सुशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
ईओ सुनील कुमार ने आक्रोशित सभासदों को शांत करते हुए कहा कि उनके आरोपों की जांच होगी और जन सूचनाओं का जवाब एक हफ्ते में दिया जाएगा लेकिन विकास कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए।
चेयरपर्सन हाजरा बेगम ने सभासद सत्येंद्र सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आपकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा जो भी समस्या है उस पर हमसे चर्चा कर सकते हैं।