तिलहर/शाहजहांपुर
====
स्टेबलाइजर से
बैंक में लगी आग।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
शुक्रवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब नेशनल बैंक के स्टेबलाइजर में आग लग गई।चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और विल्डिंग के मालिक ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
नगर के बाईपास चौराहे के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्र में शुक्रवार शाम लगभग 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब स्वेटर के नीचे से राहगीरों को धुआं निकलता दिखाई दिया।उधर से निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना बैंक के बराबर में मौजूद दुकान संचालक शिवा मिश्रा को दी।दुकान संचालक ने घटना की सूचना बैंक बिल्डिंग के मालिक मानू सिंह को दी।मानू ने तत्काल बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छोटे लाल को फोन किया और चाबी लेकर आने को कहा।बैंक का ताला खोलकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और बिल्डिंग मलिक ने अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से बैंक में घुसकर आग पर काबू पाया।चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छोटेलाल ने बताया कि बैंक के मेन स्टेबलाइजर में किसी तरह से शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी और कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।घटना की सूचना कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा को दी गई जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।बैंक कर्मचारी और बिल्डिंग मलिक के द्वारा पुलिस कर्मियों को बताया गया कि अब आग पर काबू पा लिया गया है और फायर ब्रिगेड गाड़ी की अब कोई जरूरत नहीं है।फिलहाल बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई।