समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 737, दिनांक 20.11.2026 **********************
*विष्णुधाम महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु*
************************
आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस स्थित ऐतिहासिक विष्णुधाम मंदिर परिसर में **विष्णुधाम महोत्सव 2026** का भव्य आयोजन किया गया। उक्त महोत्सव का विधिवत शुभारंभ श्री ललन प्रसाद, माननीय विधान पार्षद (एमएलसी), श्री रणधीर कुमार सोनी, माननीय विधायक शेखपुरा, श्री पुष्पंजय कुमार, माननीय विधायक बरबीघा एवं श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उक्त समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं भव्य बना रहा। महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाना, स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा विष्णुधाम मंदिर की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों को जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रतीक चिह्न, शॉल एवं भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से अतिथियों के प्रति आदर एवं सम्मान व्यक्त किया गया। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक एवं भव्य प्रस्तुति की गई। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत एवं गीतों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। भक्ति गीतों की मधुर धुन पर उपस्थित श्रद्धालु एवं आमजन भावविभोर होकर झूम उठे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति एवं संगीत के संग एक विशेष अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिससे महोत्सव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। विष्णुधाम महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर कला और संस्कृति के प्रति लोगों की रुचि विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। ऐसे आयोजनों से जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिलती है और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी उपलब्ध होता है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विष्णुधाम मंदिर के कार्यकर्ता एवं सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु एवं आमजन समारोह में शामिल हुए।
विष्णुधाम महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा एवं जनसहभागिता का सुंदर संगम बनकर सामने आया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ यह आयोजन भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
Sheikhpura, Bihar | Nov 20, 2026