अमरोहा: अमरोहा जिले में धूमधाम से मनाया गया बीर बाल दिवस, स्कूलों में सुना गया PM नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण
Amroha, Amroha | Dec 26, 2024 गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों की शहादत की याद में 'वीर बाल दिवस' मनाया जाता है। इन दोनों पर मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया था, लेकिन दोनों नहीं माने थे तो उन्हें दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था।इसके बाद से इन दोनों बहादुर बेटों की याद में यह त्योहार मनाया जा रहा है।