अमरोहा: अमरोहा के एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में पीड़ितों की फरियाद सुनी, थाना प्रभारी को लगाई फटकार और दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Dec 26, 2024 आज गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अमरोहा एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए पीड़ितों की फरियाद सुनी, इस दौरान पीडितों ने एसपी को बताया कि थाना पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की इसलिए मजबूर होकर हमें आपके पास आना पड़ा है। एसपी ने तत्काल समस्या का निस्तारण करने के संबंध पुलिसकर्मी को निर्देश दिए।