अमरोहा: रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा की
Amroha, Amroha | Dec 26, 2024 आज गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा की है। इस दौरान एसपी कुमार अनुपम सिंह ने शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया को भी शुरू कराया है। एसपी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए हर काउंटर को भी चेक किया।