नवरात्रि और विजयदशमी शांति व भाईचारे के साथ मनाएं: डीएम
#बलिया, 19 अक्टूबर। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपदवासियों को नवरात्रि और विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी लोग उपद्रव से दूर रहकर सामाजिक सद्भाव बनाए रखें। डीएम ने कहा कि जनपद की समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयासों से संभव है। उन्होंने बलिया और उत्तर प्रदेश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए सभी से मिल-जुलकर योगदान देने का आह्वान किया।
#Ballia #बलिया #DMGyanendraSingh #जिलाधिकारीज्ञानेंद्रसिंह #नवरात्रि #विजयदशमी #दशहरा #शांति_और_सौहार्द #आपसी_भाईचारा #सामाजिक_सद्भाव #बलिया_न्यूज़ #Ballia24News