Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image

स्वसहायता समूह ने कलेक्ट्रेट में की केंटीन शुरू ------ #श्योपुर-/ एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह धौरेट बाबा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में केंटीन की शुरूआत की गई है। केंटीन का शुभारंभ समूह की महिलाओं द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल, जिला प्रबंधक श्री गिर्राज मीणा, श्री अभिषेक भाले, श्री अनिल सक्सैना, श्री प्रमोद राय आदि उपस्थित रहें। एनआरएलएम अंतर्गत संचालित ग्राम हीरपुर के धौरेट बाबा स्वसहायता समूह द्वारा इस केंटीन का संचालन शुरू किया गया है। समूह की सदस्य एवं केंटीन संचालक श्रीमती ज्योति चौहान ने बताया कि समूह की दीदीयों के सहयोग से केंटीन की शुरूआत की गई है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh NRLM Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

MORE NEWS

जनसुनवाई में भ्रामक शिकायत पर कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र 
-----
#श्योपुर-/ जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत की गई शिकायत में भ्रामक तथ्यों का उल्लेख करने, आत्महत्या की धमकी देने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत बयानबाजी कर प्रशासन की छवि धूमिल करने के प्रयास के मामले में जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 जून 2026 को आयोजित जनसुनवाई में आरटीओ ऑफिस समीप निवासी श्री जगदीश पुत्र सुरजनमल अग्रवाल ने तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा नामांतरण नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था तथा आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। मामले की जांच तहसीलदार श्योपुर एवं संबंधित पटवारी से कराई गई।

जांच में पाया गया कि आवेदक द्वारा वर्ष 2009 के पंजीकृत विक्रय पत्र के आधार पर नामांतरण नहीं किए जाने की शिकायत की गई थी, जबकि संबंधित प्रकरण में नामांतरण के लिए कोई आवेदन न्यायालय तहसीलदार श्योपुर के समक्ष प्रस्तुत ही नहीं किया गया था और न ही कोई प्रकरण लंबित अथवा विचाराधीन पाया गया।

तहसीलदार श्योपुर के समक्ष दर्ज कराए गए अपने बयान में आवेदक श्री जगदीश अग्रवाल ने स्वीकार किया कि नामांतरण संबंधी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आवेदन में एक लाख रुपये लेकर नामांतरण किए जाने संबंधी तथ्य जल्दबाजी में लिख दिया गया था, जबकि किसी अधिकारी अथवा पटवारी द्वारा उनसे किसी प्रकार की राशि की मांग नहीं की गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आवेदक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने असत्य बयानों के माध्यम से जनता को भ्रमित करने तथा प्रशासन के प्रति आक्रोश उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। साथ ही जनसुनवाई जैसे जनोपयोगी शासकीय कार्यक्रम की छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया गया।

उक्त तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु थाना कोतवाली श्योपुर एवं पुलिस अधीक्षक श्योपुर को पत्र प्रेषित किया है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जनसुनवाई में भ्रामक शिकायत पर कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र ----- #श्योपुर-/ जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत की गई शिकायत में भ्रामक तथ्यों का उल्लेख करने, आत्महत्या की धमकी देने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत बयानबाजी कर प्रशासन की छवि धूमिल करने के प्रयास के मामले में जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 जून 2026 को आयोजित जनसुनवाई में आरटीओ ऑफिस समीप निवासी श्री जगदीश पुत्र सुरजनमल अग्रवाल ने तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा नामांतरण नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था तथा आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। मामले की जांच तहसीलदार श्योपुर एवं संबंधित पटवारी से कराई गई। जांच में पाया गया कि आवेदक द्वारा वर्ष 2009 के पंजीकृत विक्रय पत्र के आधार पर नामांतरण नहीं किए जाने की शिकायत की गई थी, जबकि संबंधित प्रकरण में नामांतरण के लिए कोई आवेदन न्यायालय तहसीलदार श्योपुर के समक्ष प्रस्तुत ही नहीं किया गया था और न ही कोई प्रकरण लंबित अथवा विचाराधीन पाया गया। तहसीलदार श्योपुर के समक्ष दर्ज कराए गए अपने बयान में आवेदक श्री जगदीश अग्रवाल ने स्वीकार किया कि नामांतरण संबंधी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आवेदन में एक लाख रुपये लेकर नामांतरण किए जाने संबंधी तथ्य जल्दबाजी में लिख दिया गया था, जबकि किसी अधिकारी अथवा पटवारी द्वारा उनसे किसी प्रकार की राशि की मांग नहीं की गई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आवेदक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने असत्य बयानों के माध्यम से जनता को भ्रमित करने तथा प्रशासन के प्रति आक्रोश उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। साथ ही जनसुनवाई जैसे जनोपयोगी शासकीय कार्यक्रम की छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया गया। उक्त तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु थाना कोतवाली श्योपुर एवं पुलिस अधीक्षक श्योपुर को पत्र प्रेषित किया है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

जागरूकता रैली का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ
 -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण के साथ ही परम्परागत जल स्त्रोतों के संरक्षण की शपथ ली। युवाओं द्वारा नारे तथा स्लोगन प्रतियोगिता में शामिल होकर उत्साहित होकर सहभागिता की गई। विद्यार्थियों ने जल को बचाने हेतु स्वेच्छा से समाज में जानकारी प्रदान करने वाले अभियान के प्रति समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करने के लिए अपने विचार रखें।

प्रधानमंत्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण आज की बड़ी आवश्यकता है युवाओं को आगे बढ़कर इसमें अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद एक्का, गर्ल्स कॉलेज से श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल, विधि महाविद्यालय से श्री नरेन्द्र सिंह जाट तथा श्री अजीत सिंह एवं डा सीमा चौकसे ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जागरूकता रैली का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण के साथ ही परम्परागत जल स्त्रोतों के संरक्षण की शपथ ली। युवाओं द्वारा नारे तथा स्लोगन प्रतियोगिता में शामिल होकर उत्साहित होकर सहभागिता की गई। विद्यार्थियों ने जल को बचाने हेतु स्वेच्छा से समाज में जानकारी प्रदान करने वाले अभियान के प्रति समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करने के लिए अपने विचार रखें। प्रधानमंत्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण आज की बड़ी आवश्यकता है युवाओं को आगे बढ़कर इसमें अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद एक्का, गर्ल्स कॉलेज से श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल, विधि महाविद्यालय से श्री नरेन्द्र सिंह जाट तथा श्री अजीत सिंह एवं डा सीमा चौकसे ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

रामपुरा डांग में जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित
  ------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 

इसी क्रम में कराहल ब्लॉक की नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति निमोदा मठ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग के सहयोग से ग्राम रामपुरा डांग चोट का सहराने में कलश यात्रा निकाली गई तथा जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सहराने गांव में स्थित प्राचीन जल स्रोत  के पूजन से हुई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया l

इस अवसर पर नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग द्वारा जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन किया गया कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम, नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति अध्यक्ष श्री कल्याण मारू, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग अध्यक्ष श्री तुलसीराम आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

रामपुरा डांग में जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_सवंर्धन_अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कराहल ब्लॉक की नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति निमोदा मठ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग के सहयोग से ग्राम रामपुरा डांग चोट का सहराने में कलश यात्रा निकाली गई तथा जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सहराने गांव में स्थित प्राचीन जल स्रोत के पूजन से हुई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया l इस अवसर पर नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग द्वारा जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन किया गया कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम, नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति अध्यक्ष श्री कल्याण मारू, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपुरा डांग अध्यक्ष श्री तुलसीराम आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

कराहल जनपद में लगा शिविर, 5 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर
6 को मिलेंगे अन्य कृत्रिम उपकरण
 ------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कराहल भवन में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 05 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये तथा 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराये जाने के लिए चिन्हित किया गया। 

एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 05 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 16 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 11 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों क लिए चिन्हित किया गया, जिसमें से 05 को कृत्रिम हाथ-पैर मौके पर ही लगाये गये, शेष 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार अन्य कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया। 

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री रामवीर मीणा, एमआरसीबीआरसी कराहल श्री सुनील दत्त, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी,  श्री अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे।

उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशि किरण इक्का ने बताया कि इसी क्रम में 04 जून को पंचायत भवन ढोढर, 05 जून को जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर तथा 06 जून को पंचायत भवन वीरपुर में शिविर आयोजित किये जायेगे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

कराहल जनपद में लगा शिविर, 5 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर 6 को मिलेंगे अन्य कृत्रिम उपकरण ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कराहल भवन में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 05 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये तथा 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराये जाने के लिए चिन्हित किया गया। एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 05 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 16 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 11 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों क लिए चिन्हित किया गया, जिसमें से 05 को कृत्रिम हाथ-पैर मौके पर ही लगाये गये, शेष 06 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार अन्य कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री रामवीर मीणा, एमआरसीबीआरसी कराहल श्री सुनील दत्त, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे। उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशि किरण इक्का ने बताया कि इसी क्रम में 04 जून को पंचायत भवन ढोढर, 05 जून को जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर तथा 06 जून को पंचायत भवन वीरपुर में शिविर आयोजित किये जायेगे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026