जागरूकता रैली का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण के साथ ही परम्परागत जल स्त्रोतों के संरक्षण की शपथ ली। युवाओं द्वारा नारे तथा स्लोगन प्रतियोगिता में शामिल होकर उत्साहित होकर सहभागिता की गई। विद्यार्थियों ने जल को बचाने हेतु स्वेच्छा से समाज में जानकारी प्रदान करने वाले अभियान के प्रति समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करने के लिए अपने विचार रखें।
प्रधानमंत्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण आज की बड़ी आवश्यकता है युवाओं को आगे बढ़कर इसमें अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद एक्का, गर्ल्स कॉलेज से श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल, विधि महाविद्यालय से श्री नरेन्द्र सिंह जाट तथा श्री अजीत सिंह एवं डा सीमा चौकसे ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026