कहरा: सहरसा: 22 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच 22 हजार परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा
आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई है इसके लिये 22 परीक्षा केंद्र बनाएं गये है सदर अनुमंडल में 19 एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में 3 परीक्षा केंद्र है। सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम किया गया है। प्रत्येक केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों को तैनात किया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।