कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत कराहल जनपद की ग्राम पंचायतों में शनिवार को मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतगणना के बाद ग्राम पंचायत जाखदा से श्रीमती कुसुमा आदिवासी और मोरावन से श्री बृजेश आदिवासी सरपंच पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।