फूलिया कलां: करोड़ों की मंजूरी के बावजूद अधूरी सड़क: तस्वारियांबासा–बासेड़ा मार्ग पर केवल ग्रेवल डालकर काम बंद, ग्रामीणों में आक्रोश
फुलियाकलां। उपखंड क्षेत्र के तस्वारियांबासा गांव को बासेड़ा पंचायत से जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य करोड़ों रुपये की स्वीकृति के बावजूद अधूरा पड़ा है। सड़क पर केवल ग्रेवल डालकर काम रोक दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। यह मार्ग क्षेत्र के लिए बड़ी समस्या बन चुका है।