मंझनपुर: पुलिस ने हिसामपुर भट्टे के पास से घर में घुसकर पति-पत्नी को जान से मारने की कोशिश करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
करारी थाना में 16 सितंबर को वादिनी रूबी पत्नी शेरा हिसामपुर ने तहरीर देकर बताया था कि गांव का रहने वाला कसीद अपने तीन साथियों के साथ उनके घर में घुसा और इन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जान से मारने की कोशिश की और धमकी दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।शुक्रवार दोपहर हिसामपुर ईट भट्टे के पास से आरोपी कसीद को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।